राजनीति

क्या ! 949 का सिलेंडर दे रहा है 499 में….


* अयोध्या में सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने महिलाओं को दिए 499 रुपये में गैस सिलेंडर 

* बोले- 2022 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में अगले साल होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं।  विपक्ष मोदी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर लगातार घेरता नजर आ रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम और रसोई गैस के दामों को लेकर सबसे ज्यादा हल्ला मचा हुआ है। सिलेंडर 945 रुपये के पहुंच जाने पर सपा बीजेपी पर हमला बोल रही हैं। तो वहीं अयोध्या में आधे दामों में महिलाओं को सिलेंडर भी उपलब्ध कराते हुए नजर आ रही है। इससे पहले तेल के दाम बढ़ने पर भी सपा तेल भी बांट चुकी है।

       अयोध्या में सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने ग्रामीण महिलाओं को 499 रुपये में गैस सिलेंडर दिया है। सपा ने मवई के बाबूपुर गांव में करीब 24 से अधिक महिलाओं को 945 रुपये वाला सिलेंडर आधे दामों पर सिलेंडर उपलब्ध करवाया है। सिलेंडर पर सपा ने स्टीकर भी लगाया है जिसमें मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव का फोटो भी लगा दिखाई दे रहा है। सपा नेता ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजप बुरी तरह हारेगी। अगले साल होने वाले चुनाव में सपा सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments