सिकन्दरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के चेतन किशोर के मैदान के पास जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में दो किशोरों का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गढ्ढे से बाहर निकलवाया। शव मिलने की सूचना पहुँचने मिलने पर उनके परिजनों ने पहुँचकर शवों की शिनाख्त की। बताया जाता है कि खोदे गए गढ्ढे में बरसात का पानी भर गया था जिसमें बच्चे डूब गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी अनुसार हॉस्पिटल रोड पशु अस्पताल निवासी तेजस्व बरनवाल 10 साल पुत्र मनोज कुमार बरनवाल व गाजीपाकड़ निवासी विशाल चौहान 8 साल पुत्र सुरेंद्र चौहान के साथ बुधवार की शाम चेतन किशोर मैदान में खेलने गये। खेलने के बाद तेजस्वी व विशाल दोनों गड्ढे में स्नान करने चले गए। जिसमें वह दोनो डूब गये। देर शाम तक बच्चे जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन सिकन्दपुर पुलिस चौकी पर गुमशुदगी की सूचना दिए। गुरुवार की सुबह दोनो बच्चों का शव गड्ढे में उतराया हुआ मिला। बच्चों के मौत की सूचना मिलते ही दोनो परिवारों में कोहराम मच गया।
Subscribe
Login
0 Comments