शिवानन्द बागले
रसडा़(बलिया)। क्षेत्र के नगहर गाँव मे रिस्तेदारी में रहने वाले किशोर की दोस्तों संग बाढ़ के पानी मे नहाते समय डूब गया। आस पास के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मृत्यु की समाचार लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जनपद गाजीपुर के बरेसर थाना के भरौली निवासी जितेन्द्र पासवान का 14 वर्षीय पुत्र आकाश पासवान नागहर निवासी अपने मौसा मनोज पासवान के यहां रहकर 10वी कक्षा में पढ़ाई करता था। गुरुवार को आकाश अपने दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में नहाने गया। नहाते समय आकाश पानी मे डूबने लगा। उसके दोस्तो ने उसे किसी तरह गहरे पानी से बाहर निकाला। आस पास के लोगो ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।