क्राइम

बलिया: गहना साफ करने के बहाने डेढ़ लाख रुपये के गहने लेकर ठग हुआ फरार

शिवानन्द बागले 

रसड़ा(बलिया)।  क्षेत्र के नागपुर गांव में शुक्रवार को एक उचक्के ने गहना साफ करने के बहाने लगभग डेढ़ लाख रुपए से अधिक के गहने पर हाथ साफ कर फरार हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोज बिन करने पर उचक्का नहीं मिला। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। इस उच्चके गिरी से ग्रामीण सकते में है। 

     प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी  विनोद सिंह पत्नी पूनम सिंह अपने आवास के पीछे के  दरवाजे पर चावल साफ कर रही थी। तभी एक काले रंग का कपड़ा पहना छोटे कद का सवाले रंग का युवक ने उनसे बर्तन साफ करने का पावडर खरीदने की बात करते करते उनके बर्तनों को साफ करके दिखा दिया। तभी उसने उनके चांदी सोने के गहनों को भी साफ करने का प्रस्ताव रखा। इसी बीच उन्होंने अपने सोने के झुमका सिकड़ी अंगूठी आदि घने लाकर दिए। उसने मसाला पाउडर लगाकर एक लाल रंग के डिब्बे में बंद कर दिया। उक्त महिला कुछ क्षण के लिए घर में गयी। इसी बीच युवक वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। उन्होंने जब डिब्बा खोला तो गहना गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना दरवाजे के आगे बैठे परिजनों को दी। परिजन आनन फानन में युवक को खोजने लगे तब तक युवक उचक्कागिरी करके फरार हो चुका था। पूनम सिंह ने बताया उचक्के ने ऐसा कर दिया था कि कुछ क्षण के लिए उनका दिमाग काम नहीं कर पा रहा था।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments