राजनीति

बीजेपी द्वारा बेल्थरारोड से छठ्ठू राम को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपाजनों में दौड़ी खुशी की लहर


अभयेश मिश्रा

 बेल्थरारोड, बलिया। भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक धनन्जय कनौजिया का टिकट काटते हुए  पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री छट्ठू राम को विधानसभा का अपना प्रत्याशी घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी और प्रत्याशी छट्ठू राम को उनके आवास पर मिठाई  खिलाकर तथा बाटकर खुशी का इजहार किया। और रेलवे चौराहे पर पटाखे छोड़े। टिकट मिलने पर छट्ठू राम ने  सबसे चौकियामोड़ स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

     इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते है जिन्होंने हमारे ऊपर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता सर्वाधिक मतों से जीताकर विधानसभा में भेजेगी ।कहा कि मैं जनता के मान और सम्मान को आंच नही आने नही दूँगा साथ ही जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा। बेल्थरारोड का सर्वांगीण विकास होगा। और योगी आदित्यनाथ जी पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके उपरांत छट्ठू राम ने पूरे नगर का  भ्रमण कर लोगो से आशीर्वाद मांगा और रेलवे चौराहा मानस मन्दिर , हल्दीरामपुर स्थित लालमणि ब्रह्म व सोनाडीह जाकर मां भगवती के दरबार मे माथा टेका। इस मौके पर नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, भाजपा नेता विनय सिंह, राजू सिंह, यतेन्द्र चौबे,परमेश सिंह, भुवाल सिंह, प्रमोद सिंह, कैप्टन गुलाब मौर्य, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष पंकज मिश्र, सतीश गुप्ता , शशिप्रकाश चौरसिया, मृत्युंजय गुप्ता, अजय सिंह, अर्जुन राजभर, रणजीत कुशवाहा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। बसपा के कदावर नेता रहे  दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री छट्ठू राम के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में भाजपा नेताओ की धड़कनें बढ़ गयी थी। लोगो द्वारा 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट पाने का कयास लगाया जा रहा था। छट्ठु राम भाजपा में आने से पहले भी पूरे क्षेत्र में घर घर पहुँचकर जनसम्पर्क कर लोगो के दिल मे अपनी जगह बना चुके थे और पार्टी ने अपना उम्मीदवार शुक्रवार को घोषित कर दिया।  

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments