ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया का विकास बालू और दारु के खेल में उलझा : अम्बिका

* बैरिया के मधुबनी में अम्बिका चौधरी का स्वागत समारोह

* पूर्व मंत्री नारद राय ने किया कटाक्ष : खराब सड़कों से बिहार के तिलकहरु नहीं आ रहे

दिग्विजय सिंह 
बलिया। झूठ की बुनियाद पर टिकी है भाजपा की सरकार, इसे विकास से कोई लेना देना नहीं है। यहां बालू और दारू का खेल खुलेआम हो रहा है। अगर आपने उसके खिलाफ आवाज उठाई तो प्रशासन के सहयोग से आप को दुरुस्त कर दिया जाएगा। यह उद्गार उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी के हैं। जो मंगलवार को मधुबनी में सपा द्वारा आयोजित अपने स्वागत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

     उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को जोड़कर 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का परचम लहराएगा। मेरी जिम्मेदारी पुराने लोगों को एक बार फिर पार्टी से जोड़ कर उन्हें सक्रिय करने की मिली है। इसके लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा भाजपा सपा सरकार की उपलब्धियों को अपना काम बता कर अपनी पीठ खुद अपने ही थपथपा रही है। किंतु जनता जागरूक है उचित समय पर इसका उचित जवाब देने के लिए मन बना चुकी है। 

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा जो लोग पिछले साढे 4 वर्षों में एनएच 31 के गड्ढे नहीं भरवा पाए वह लोग फोरलेन व ग्रीन एक्सप्रेसवे क्या बनवाएंगे। झूठा प्रचार है। नारद राय ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण बिहार के तिलकहरू भी अब नहीं आ रहे हैं। यहां के नौजवानों की शादी भी नहीं हो रही है। उन्होंने गंगा वह घाघरा नदियों के कटान को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जब यह मुख्यमंत्री आए थे तो हमें भी लगा था की कटान का स्थाई निदान हो जाएगा। लेकिन स्थाई निदान हो जाएगा तो कमीशन कहां से मिलेगा। इसलिए कटान का सिलसिला यह के जनप्रतिनिधियों के सेहत के लिए अच्छा है।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, सूर्यभान सिंह, पूर्व विधायक सुभाष यादव, जयप्रकाश अंचल, मनोज सिंह, एस एस तिवारी सहित दर्जन भर लोगों ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। इससे पूर्व विनायक मौर्य, भरत यादव,, सुधीर यादव, विनोद यादव, मनोज यादव आदि ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमोद यादव, मनोज यादव, उमेश यादव, लालू यादव, अमित गोंड सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सूर्यभान सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया वहीं अध्यक्षता राज प्रताप यादव व संचालन अजय सिंह ने किया।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments