नेशनल

रातों रात करोड़पति बना ये मछुआरा, हाथ लगीं ”सोने के दिल” वाली मछलियां

बृजेश सिंह
न्यूज डेस्क: “भगवान जिसे देता है छपड़ फाड़ कर देता है’ यह कहावत सच साबित हुई महाराष्‍ट्र के मछुआरे चंद्रकांत तरे के साथ।  उसकी ऐसी लाटरी लगी है जिसकी उसने सपने में भी कल्पना नही की थी। यह मछुआरा कोई लॉटरी खेलकर नहीं बल्कि मछली मारकर अमीर बन गया।समुद्र में उसे ऐसी मछलियां मिली जिसे  बेचकर वह रातोंरात करोड़पति बन गया। 

जानकारी मुताबिक समुद्र में मछली पकड़ने पर मानसून की वजह से लगी रोक हटने पर राजधानी मुम्बई से सटे पालघर जिले के मुरबे गांव का चंद्रकांत पहली बार 28 अगस्त की रात अरब सागर में मछली पकड़ने गया था। कुदरत का करिश्मा देखिए उसकी जाल में एक-दो नहीं बल्कि कुल 157 घोल मछली फंस गई। इन मछलियों को चंद्रकांत और उनके बेटे सोमनाथ तरे ने कुल 1.33 करोड़ में बेचा। यानी उसे एक मछली की कीमत करीब 85 हजार रुपये मिली। 

 घोल मछली बाजार में बहुत कीमती होती है। यह मछली के मेडिकल इलाज में फायदेमंद होती है।  मछुआरों को जो घोल मछलियां मिली हज उसे सी गोल्ड भी कहते है, क्योंकि इन मछलियों की कीमत सोने से कम नहीं। नाव पर सवार सभी ये देखकर हैरान हो गए कि जाल में 157 के करीब घोल मछलियां थी। इतनी बड़ी संख्या में घोल मछलियां देख सभी खुशी से झूम उठे और वीडियो भी बनाया। 


Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments