बृजेश सिंह
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूली मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गयी।
हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव की पत्नी प्रियंका यादव 23 वर्ष सुबह उठ कर घर का कामकाज करने के बाद घर के अंदर गई और किसी से फोन पर बात की। इसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गई। बताया जा रहा है कि पड़ोस का कोई युवक उसके घर गया तो देखा कि प्रियंका पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर झूली हुई थी। यह बात युवक अगल बगल के लोगों से बताया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के पहले ही शव को फंदे से उतार दिया गया था। घटना स्थल पर पहुंचे उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पान्डेय ने बताया कि घर में जेठानी के अलावा और कई नहीं था।मृतका की शादी करीब चार साल पूर्व हुई थी।उसे एक डेढ़ साल का लड़का भी है।पति व सास बाहर रहते हैं। मायके पक्ष के लोग आये है लेकिन अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।