उत्तर प्रदेश

सनातन काल की महिलाएं सुरक्षित थी, लेकिन आज उन्हें सशक्तिकरण की जरुरत: सुनीता देवी


सन्तोष द्विवेदी

 नगरा। सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत ढेकवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार की सायंकाल नारी सुरक्षा अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नगरा थाने की महिला कांस्टेबल ने सुरक्षा से सम्बन्धित टिप्स दिए।

               कार्यशाला का शुभारंभ ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. कार्यशाला को संबोधित करती हुई कांस्टेबल निधि शुक्ला व रमा शुक्ला ने महिलाओं एवं युवतियों को महिला सुरक्षा के टिप्स देते हुए महिला हेल्प डेस्क आदि की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान ने कहा कि सनातन काल में महिलाएं पूजित एवं सुरक्षित थी। किन्तु आज नारी सशक्तिकरण की आवश्यकता आन पड़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं युवतियों को अपने खिलाफ हो रहे अपराधों के विरोध में एक जुट होकर खड़ा होना चाहिए। गीता देवी, प्रेमतारा देवी, कुसुम, निर्मला सहित पांच दर्जन से उपर महिलाएं व युवतियां मौजूद रही। संचालन सावित्री देवी ने किया।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments