शिक्षा

सेंट जेवियर्स स्कूल में बच्चों ने लगायी आकर्षक वनस्पति उपवन प्रदर्शनी

अभयेश मिश्रा 

बेल्थरारोड। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के प्रांगण में बुधवार को विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक व आकर्षक वनस्पति उपवन प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें विभिन्न प्रजातियों की वनस्पतियों और उसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में आकर्षक रंगोली सजाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। वनस्पति उपवन का शुभारंभ टीडी कालेज बलिया के वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ निशा राघव ने फीता काटकर किया। उन्होंने उपवन में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित फलदार, औषधीय और विभिन्न प्रजातियों की वनस्पतियों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शित वनस्पतियों के बारे में छात्र-छात्राओं से विधिवत जानकारी प्राप्त की। 

   इस दौरान दीपावली पर्व के मद्देनजर मुख्य अतिथि डॉ राघव के साथ प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र एवं वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर रंगोली प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आकर्षक रंगोली सजाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक केके मिश्र ने छात्र-छात्राओं के सृजन कला कौशल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को बचाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम त्योहारों पर आयोजित होने चाहिए और इसमें हम सभी को मिलजुल कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल परिसर से शमशाद अहमद,खुश्बू वर्मा, लक्की गुप्ता,किरण शुक्ला, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments