डॉ अपाला मिश्रा अतुल कुमार |
बृजेश सिंह
बलिया। यूपीएससी ने 2020 के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। जिसमें बलिया निवासी शिक्षक पुत्र और आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की प्रपौत्री ने अपना परचम लहराया है। उनके चयनित होने पर बलियावासीयों में खुसी की लहर है। मूल रुप से बस्ती की रहने वाली आचार्य की प्रपौत्री डॉ. अपाला मिश्रा ने UPSC ऑल इंडिया में 9वीं रैंक तो बलिया के डुमरिया निवासी शिक्षक पुत्र अतुल कुमार ने 414वी रैंक प्राप्त की है।
बलिया के ओझवलिया निवासी राष्द्रीय फलक पर स्थापित आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की भतीजी प्रोफेसर अल्पना मिश्रा की पुत्री डॉ. अपालापिता मूल रूप से बस्ती के रहने वाले है और आर्मी से रिटायर्ड कर्नल हैं। मां प्रोफेसर अल्पना मिश्र हिंदी की प्रसिद्ध कथाकार और दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के हिंदी विभाग में प्रोफेसर हैं। भाई भी आर्मी में मेजर के पद कार्यरत पर है। डॉ अपाला ने आर्मी कॉलेज से डेंटिस्ट्री की पढ़ाई की है। वे एक कुशल डेंटल सर्जन हैं। 10वीं तक उनकी शिक्षा देहरादून से हुई तथा 12वीं उन्होंने दिल्ली से किया है। इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और टाइम मैनेजमेंट है। वे अब देश की आवाज बन कर देश हित में काम करना चाहती हैं। उन्होंने 2018 से घर पर रह कर तैयारी की और प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई का लक्ष्य रखा। आज रिज़ल्ट आते ही बलिया व उनके गांव ओझवलिया में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।