प्रदेश में 2022 होने वाले विधानसभा जीतने की तैयारी सभी पार्टियां कर रही हैं। जहां पार्टियों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। समाजवादी पार्टी ने भी आलोक कुमार सिंह को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्य कारिणी में प्रदेश सचिव पर नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर आलोक कुमार सिंह ने पार्टी का आभार जताया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने आलोक कुमार सिंह को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्य कारिणी में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है।
आलोक कुमार सिंह मऊ जनपद के पहसा गांव के रहने वाले है। वह गांव स्तर पर ग्राम प्रधान का पद भी बखुबी निभा चुके है। पार्टी में सक्रिय सदस्य की जिम्मेदारी निभाने पर उन्हें प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी बनाया गया है। समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्य कारिणी में प्रदेश सचिव पर नियुक्त होने पर आलोक कुमार सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ ही युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का आभार व्यक्त किया।
साथ ही उन्होंने पार्टी को भरोसा दिलाया कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। साथ ही पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे।