बृजेश सिंह
बलिया। जनपद के बेल्थरारोड विधानसभा सुरक्षित सीट पर बीजेपी के टिकट पर पिछले दो विधानसभा चुनावों से लड़ने की तैयारी कर रहे इंजी0 प्रवीण प्रकाश बहुजन समाज पार्टी की तरफ रुख कर लिए है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो बसपा से बेल्थरारोड की सीट पर उनकी दावेदारी लगभग कन्फर्म है। बहुत जल्द ही पार्टी उनके नामों की घोषणा कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि उनके आने से इस सुरक्षित सीट पर त्रिकोणीय लड़ाई की संभावनाएं बढ़ जाएगी।
बता दे कि प्रवीण प्रकाश विधानसभा चुनाव 2012 में भासपा की टिकट पर अपनी दावेदारी ठोकी थी। उसके बाद बीजेपी की सदस्यता लेकर 2017 में पार्टी से टिकट की कतार में लग गए, लेकिन पार्टी ने भाजपा के पुराने कार्यकर्ता सरयू प्रसाद कन्नौजिया के बेटे धनन्जय कन्नौजिया को अपना उम्मीदवार बनाया था। और यह सीट भाजपा के खाते में चली भी गयी। वर्तमान विधायक से कार्यकर्ताओं की नाराजगी से इसबार टिकट पर प्रवीण प्रकाश की दावेदारी प्रबल दिखाई दे रही थी, लेकिन छठ्ठू राम के भाजपा की सदस्यता लेने के बाद से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। और अंततः बीजेपी ने छठ्ठू राम को अपना प्रत्याशी बना दिया। जिसके बाद से प्रवीण प्रकाश के बीएसपी में जाने की अटकलें लगने लगी। बेल्थरारोड विधानसभा में प्रवीण के बसपा से आने की खबरों ने हलचल पैदा कर दी है। उनके आने से सपा और भाजपा की आमने- सामने की लड़ाई त्रिकोणीय में बदलने की उम्मीदें जताई जा रही है। क्योंकि बसपा की मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी असर डालती है। उनके एक सुभचिंतक नए नाम छापने की शर्त पर बताया कि उनकी बहन जी से बातचीत हो चुकी है। बेल्थरारोड से उनकी सीट भी पक्की हो गयी है। आने वाली सूची में इनके नामों की घोषणा भी हो जाएगी।