क्राइम

उभांव : कही दगाबाजी की शिकार होकर गैंगरेप की बलिबेदी पर तो नहीं चढ़ी युवती !


बृजेश सिंह
 

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के अवायां गांव के पास माईनर नहर में मिली अर्धनग्न युवती के शव कई सवाल खड़े कर गए है। उसके अस्त व्यस्त कपड़े जहां दुष्कर्म के बाद हत्या की तरफ इशारा कर रहे है वहीं घर से 500 मीटर दूर नहर में हुई इस घटना में कही आरती अपहरण या दगाबाजी की शिकार होकर गैंगरेप की बलिवेदी पर तो नहीं चढ़ गयी है। ऐसे तमाम राज उसकी मौत के पीछे छुपे हुए है। जिसे पुलिस को जांच में बाहर लाने है। हालांकि अभी पुलिस भी कुछ भी कहने से बच रही है। उसका मानना है कि पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुँचा जा सकता है।

    बता दे कि मंगलवार की सुबह चौकियां गांव की रहने वाली युवती का शव वहां से 5 सौ मीटर दूर माईनर नहर में अर्धनग्न हालात में पाया गया था। उसके कपड़े भी पूरी तरह अस्त व्यस्त थे। जिसे देखकर लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे थे। सवाल यह उठ रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या गैंग रेप में सफल या असफल होने के बाद उसकी हत्या की गयी है। क्या वह दगाबाजी की शिकार तो नहीं हो गयी। ऐसे तमाम सवाल लोगों के जेहन में कौंध रहे है। क्योंकि युवती का घर से इतनी दूर जाना वो भी कड़ाके की ठंड और कुहासे भरी धुंध में लोगों को हैरान कर रही है। उसका शौच के लिए भी उधर जाने का उद्देश्य नहीं दिखता शौचालय जो घर पे बना हुआ है। 
  आखिर युवती वहां कैसे पहुँची। क्या वह किसी के बुलाने पर गयी थी या उसे जबर्दस्ती ले जाया गया था। उसके साथ हुई घटना किसी अकेले के नहीं बल्कि उसमें औरों के भी शामिल होने का बोध करा रही है। युवती की मां की माने तो वो भोर तक घर पर थी। वही पिता ने बताया कि वह शौच के लिए भी बाहर नहीं जाती है क्योंकि शौचालय घर पर ही मौजूद है। कही घर वाले भी डर कर कुछ छुपा तो नहीं रहे है। अब देखना है कि पुलिस की जांच में क्या निकलता है। क्या वो आरती की हत्या के पीछे के रहस्य को खंगाल कर कातिलों तक पहुंच पाती है या जांच रिपोर्ट तक ही सीमित रह जाती है।
Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments