राजनीति

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और विकास कार्यों में लूट से आहत पूर्व सांसद करेंगे पद यात्रा


बृजेश सिंह
 

बलिया। भाजपा नेता पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा है कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा विकास कार्यों में लूट खसोट व क्षेत्र के लगातार विकास के दौड़ में पिछड़ने से मर्माहत होकर मुझे पदयात्रा शुरू करने का निर्णय लेना पड़ा है। जिससे लोगों में जन जागरण और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साहवर्धन हो। यह पद यात्रा 17 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण की धरती से शुरु होकर बलिया तक जाएगी।  पूर्व सांसद सोमवार को नवका टोला स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के एक विशाल बैठक को संबोधित कर रहे थे।

 उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं को पिछले साढ़े चार वर्षों में लगातार अपमानित होना पड़ा है। इसके लिए कुछ हद तक कसूरवार मैं भी हूँ। इसके लिए मैं आप लोगों से क्षमा चाहता हूं। उन्होंने कहा कि कटान रोधी कार्यों के नाम पर लूट हुई है, सड़के गड्ढों में तब्दील हैं, अन्य विकास कार्य बदहाल है । ऐसा मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस क्रांतिकारी धरती की यह दुर्गति होगी। कब कौन बदल जाएगा यह कोई नहीं जानता। जिसको जिम्मेवारी दी गई थी, वह बदल गया, सब लोग ठगे गए। इसके लिए बार-बार मैं आपसे क्षमा चाहता हूं। उन्होंने कहा कि आगामी 17 अक्टूबर से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती से बलिया तक की पदयात्रा करूंगा। इसमें दो दर्जन से अधिक जनसभाएं होंगी। इसके लिए आप सभी का सहयोग मार्गदर्शन चाहिए। 


   कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, नंदजी सिंह, हरि कंचन सिंह, धनंजय सिंह, हरिमोहन सिंह, रमाकांत पांडे, रत्नेश सिंह, अनिल पांडे, मनोज सिंह, सुधांशु तिवारी, दिग्विजय सिंह, दुर्गेश्वर तिवारी,धीरज तिवारी,दीनानाथ विन्द,प्रधान अखिलेश सिंह, प्रधान मुन्ना सिंह, जयराम यादव, नंद जी वर्मा,बलराम सिंह, जवाहर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडलध्यक्ष मदन सिंह और संचालन प्रोफेसर सुभाष चंद्र सिंह ने किया। वही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंडल वर्मा ने सभासद धनंजय सिंह, धनजी सिह, धीरज सिह आदि ने सांसद का स्वागत करते हुए पद यात्रा मे बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आस्वासन दिया। 

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments