ब्रेकिंग न्यूज

किसानों के भारत बंद को बसपा का समर्थन, कहा कृषि कानूनों को वापस ले केंद्र सरकार

फोटो: सोशल मीडिया


लखनऊ।
 किसानों के ‘भारत बंद’ को BSP प्रमुख ने भी समर्थन दे दिया है। मायावती ने ट्वीट कर किसानों द्वारा कल के भारत बंद को अपना समर्थन दिया। कहा कि सरकार किसानों के लिए लाए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। किसानों के शान्तिपूर्ण आयोजन को बीएसपी का समर्थन रहेगा। सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 10 महीने से पूरे देश के किसान आन्दोलित हैं।

     अब एक बार फिर किसान सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। किसान संगठनों द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है। पूरी कोशिश है कि हर मोर्चे पर ये बंद सफल रहे और सरकार को उनकी मांगों के आगे झुकना पड़ जाए। उनके बन्द के आह्वान को बसपा प्रमुख ने भी समर्थन दिया है।

किसान आंदोलन अब कई महीने पुराना हो गया है। मांगे वहीं हैं- तीनों कृषि कानूनों का वापस होना। कई मौकों पर सरकार से बातचीत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सड़क पर विरोध प्रदर्शन को भी तेज किया गया, लेकिन सरकार नहीं झुकी। अब एक बार फिर किसान सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments