उत्तर प्रदेश

किसान महापंचायत : 5 सितंबर को एक बार फिर होंगे एकत्रित


सहारनपुर। तीनों कृषि कानून बिल को वापस कराने के लिए एक लंबे अरसे से चले आ रहे किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए और एक बार फिर सरकार को अपना दम दिखाने के लिए आने वाली 5 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन द्वारा मुजफ्फरनगर में एक ऐतिहासिक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर से भी लाखों की तादात में भारतीय किसान यूनियन द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचकर सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोलने का निर्णय ले लिया गया है।

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले 5 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन एक महापंचायत का आयोजन करने जा रही है और इस बार भारतीय किसान यूनियन द्वारा लाखों की तादात में किसान इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और तीनों कृषि कानून सरकार जब तक वापस नहीं लेगी तब तक किसानों का यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments