राजनीति

क्या बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर सुभासपा उतारेगी प्रत्याशी !

बृजेश सिंह 

बलिया। बलिया जिले की 357 बेल्थरारोड विधानसभा की सीट सपा सुभासपा के गठबंधन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के खाते में जाने की खबरें अंदरखाने में चल रही है। समाजवादी पार्टी से टिकट के दावेदार भी अब सुभासपा के दफ्तर में चक्कर लगाते देखे जा रहे हैं, जो इस खबर को बल दे रहे है। अगर ऐसा रहा तो बेल्थरारोड विधानसभा की सुरक्षित सीट पर गठबंधन की टिकट का दारोमदार ओमप्रकाश राजभर पर होगा। देखना है कि यहाँ टिकट अब सपा के दावेदारों को मिलती है सुभासपा के दावेदारों को।
    बताया जा रहा है कि जनपद में दो सीटों रसड़ा और बांसडीह पर सुभासपा अपनी दावेदारी कर रही थी। लेकिन बांसडीह से सिटिंग विधायक और नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिसके बाद रसड़ा और बेल्थरारोड की मांग सुभासपा द्वारा की जाने लगी। और अंततः जिले की दो सीटों रसड़ा और बेल्थरारोड की सीट गठबंधन में सुभासपा के पाले में जाना बताया जा रहा है। पहले यह सीट समाजवादी पार्टी के खाते में थी जिसके लिए सपा में सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले नेता अपनी जुगत सपा सुप्रीमो तक लगा रहे थे। लगभग 27 लोगों ने सपा से इस सीट से लड़ने के लिए अपनी दावेदारी ठोकी थी। अब जब यह सीट सुभासपा के खाते में चली गयी है, तो अधिकांश दावेदार अपनी गोटी अब सुभासपा में सेट करने में लग गए है। कुछ दावेदार अपनी आवेदन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी डाली गई है। वैसे सपा सुभसपा गठबंधन के सूत्रधार गोरख पासवान, संतोष कुमार, राजेश पासवान व एक रिटायर्ड अफसर को प्रबल दावेदारों की श्रेणी में देख रहे है।
Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments