बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम पंचायत के आलम राय के टोला निवासी राजेश सिंह 40 वर्ष अपनी गाय लेकर पशु अस्पताल गए थे। वापस लौटते समय गाय भागने लगी। राजेश गाय की रस्सी को पकड़े हुए थे जो भागते समय उनके हाथ के गांठ बंध गया। गाय उनको दूर तक घसीटती हुई लेकर चली गयी। लोगों ने घेराबंदी कर गाय को पकड़ा, तो देखा की उनकी मौत हो गयी है।
गोपालपुर ग्राम पंचायत के आलम राय के टोला निवासी राजेश सिंह सोमवार की अपराह्न गाय को सीमेन दिलवाने हेतु दया छपरा चिकित्सालय पर ले गए थे। चिकित्सालय से घर आते समय गाय एकाएक भागने लगी और उसके पगहे में राजेश का हाथ बन्ध गया। गाय के साथ राजेश घिसटने लगे ग्रामीणों के सहयोग से गाय को पकड़ा गया। राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुचाया जहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।