विनोद कुमार
सिकन्दरपुर। थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव में सोमवार की रात लगभग 8:30 बजे के आसपास जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मिली तहरीर पर 7 नामजद व 25 अज्ञात पर हत्या आदि का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव में सोमवार की देर शाम दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था। करीब आठ बजे के आसपास मनीष शर्मा को एक पक्ष की तरफ से गोली मार दी गयी। जिसके बाद वह वही जमीन पर गिर पड़ा। युवक को गोली लगने की जानकारी होने पर प्रधान छोटक चौधरी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी की एक युवक गोली लगने से घायल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मनीष शर्मा 25 पुत्र जंग बहादुर शर्मा निवासी खरीद घायल अवस्था में पड़ा था।
पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी सिकंदरपुर लेकर के आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने गो युवक के गले पर छेद हुआ था और वहां से खून भी निकल रहा था। इसे देखकर गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
वहीं थाना प्रभारी सुभाष यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर मारपीट भी हुई थी। मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 7 नामजद एवं लगभग 25 अज्ञात लोगो पर 147,148,149,504,506,302 धारा में मुकदमा दर्ज किया है।