राजनीति

जाने क्यों हिंयुवा ने पूर्व विधायक का फूंका पुतला


दिग्विजय सिंह
 

नगरा,बलिया। भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति की गयी टिप्पणी से आक्रोशित  हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाजार  में उनके पुतले को दहन किया। इसके पूर्व हिन्दू युवा वाहिनी के  कार्यकर्ता पूर्व विधायक के पुतले को लेकर पूरे बाजार का भ्रमण किया व उनके विरुद्ध नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा में ही रह कर पूर्व विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति जो टिप्पणी किया है, पूर्व विधायक के हताशा का प्रतीक है। वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्हें महसूस हो गया है कि अब भाजपा में कोई स्थान नही रह गया है। इसीलिए बार बार अपने ही सरकार के विरुद्ध बयानबाजी कर रहें हैं। 

 कार्यकर्ताओं ने चेताया कि भाजपा पूर्व विधायक पर कार्यवाई करे अन्यथा हिंदु युवा वाहिनी पूरे जनपद में बडा आंदोलन शुरु करेगी। इस मौंके पर  राजू सिंह चंदेल , रजनीश सिंह, युवराज सिंह टाइगर, अमित गिरी, रोहित शर्मा, राजू रेडियो, सुनील यादव, निशांत सिंह , अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे। 

    बता दे कि पूर्व विधायक श्री सिंह ने  अपने पिता की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव मुडेरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में योगी और नीतीश कुमार की तुलना करते हुए कहा था कि  योगी साधू होकर शराब बेंचता है जबकि नितिश गृहस्थ होकर भी शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मिडिया में वायरल हो गया। इसके बाद हिंदु युवा वाहिनी के लोग विधायक पर कार्यवाई की मांग करने लगें है।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments