आनंद कुमार गुप्ता |
नवीन सिंह
पकड़ी। इस साल के पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया से राष्ट्रीय सेवा योजना के दो स्वयंसेवियों – आनंद कुमार गुप्ता एवं सुमन तिवारी का चयन हुआ है। इनका चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ द्वारा किया गया है। क्षेत्रीय निदेशक द्वारा पत्र मिलने के बाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक ने यह जानकारी दोनों महाविद्यालय को दी। अपने कॉलेज के एनएसएस सदस्यों के चयन से महाविद्यालय सहित विश्वविद्यालय में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
आनंद श्री बजरंग पी जी कालेज, दादर आश्रम सिकंदरपुर एवं सुमन मथुरा डिग्री कालेज,रसड़ा की विद्यार्थी हैं। ये लोग पंद्रह नवंबर से पटना में आयोजित दस दिवसीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेंगे। इनके चयन पर विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ साहेब दुबे, कार्यक्रम अधिकारियों डॉ कृष्ण कुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार, डॉ विद्यासागर सहित अनेक प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इन्हें शुभकामनाएं दी हैं। आनंद गुप्ता सिकन्दरपुर निवासी अशोक कुमार गुप्ता के पुत्र हैं और श्री बजरंग पी जी कालेज में बी ए द्वितीत वर्ष के छात्र हैं। आनंद के चयन से श्री बजरंग महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों एवं विद्यार्थियों में प्रसन्नता एवं उत्साह का वातावरण है।