बलिया। सहतवार पुलिस ने 13 गोवंश सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसआई गजेन्द्र राय अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में मौजूद थे, तभी मुखबीर की सूचना पर बेउरपुर हुसैनाबाद रेगहा के पास तीन लोग दिखाई दिए। जो 13 गोवंश को हांकते व मारते पीटते हुए वध के लिये ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार लोगों में रोजाद्दीन पुत्र सत्तार (गभीरार थाना रघुनाथपुर सिवान बिहार), मनोज नट पुत्र परना नट (छाता थाना बांसडीह रोड बलिया) और चेगर पुत्र फाहु नट (सुरहिया थाना सहतवार बलिया) शामिल है। पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बताया कि रामपुर नंबरी घाट के आगे ले जाकर पिकप से बिहार ले जाते है। सहतवार पुलिस ने धारा 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर तीनों का चालान कर दिया।