अखिलेश यादव: फ़ोटो:एएनआई |
इसी बीच बुधवार को एक बड़ी खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी विधानसभा चुनाव 2022 लड़ेंगे, लेकिन किस विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी ठोकेंगे इस पर फैसला अभी बाकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती पर विधानसभा चुनाव लड़कर अपनी लोक्रप्रियता साबित करने का दबाव बन रहा है।
दरअसल, करीब 20 साल से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बने नेता चुनाव जीतकर विधानसभा नहीं पहुंचे बल्कि विधान परिषद के सदस्य यानी एमएलसी बनते रहे हैं।