जिला जवार

देव दीपावली पर दियों की रोशनी से जगमगा उठा नगरा का प्राचीन दुर्गा मन्दिर


दिग्विजय सिंह
 

नगरा, बलिया। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीवाली के मौके पर कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर गुरुवार को देव दीपावली काफी धूमधाम के साथ मनाई गई। श्रद्धालु भक्तो ने मन्दिर एवं देवालयों में दीप दान कर दीपक की रोशनी से मन्दिर व सरोवर को रोशन किया।


             कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर देव दीपावली के लिए काफी तैयारियां की गई। पूरे दुर्गा मन्दिर एवं आसपास के देवालय परिसर को 11 हजार दीयो से आकर्षक तरीके से सजाया गया। हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालुओं ने दीप जलाए। पूरा दुर्गा मंदिर परिसर हजारों दीपकों की रोशनी से रोशन नजर आ रहा था। मंदिर परिसर में जगह-जगह रंगोली सजाई गई। इन रंगोलियों में देव दीपक सजाए गए। मंदिर परिसर की छटा अद्भुत नजर आ रही थी। हर किसी की आंखे इस विहंगम दृश्य को देखने के लिए आतुर हो उठी थी। मन्दिर में पुजारी मुन्ना पांडेय द्वारा मां दुर्गा के पूजन आरती के साथ शुरू हुए दीप दान का कार्य देर तक चलता रहा। मन्दिर एवं देवालयों में पुरुष महिला श्रद्धालुओं ने भी पूजा अर्चना कर भोग अर्पित किए।

    दीपो से सजे मन्दिर के मनभावन दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद करने हेतु युवाओं में होड़ देखने को मिली। महिलाओ, युवतियों में मन्दिर में दीप दान करने की होड़ लगी रही। मन्दिर को सजाने संवारने की तैयारी दो दिन पूर्व ही शुरू हो गई थी। इस पावन अवसर पर पूर्व प्रमुख नगरा निर्भय प्रकाश, सूर्य नाथ पांडे, राकेश सिंह, प्रतीक प्रकाश , भानु प्रताप सिंह, डॉ शशि प्रकाश कुशवाहा, ओके जायसवाल, विनोद गुप्ता, संजय सिंह, अभिनव प्रकाश, गोविंदा सहित सैकड़ों श्रद्धालु जन मौजूद रहे।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments