दिग्विजय सिंह
नगरा,बलिया। क्षेत्र के खारी व नगरा में सोमवार की रात में चोरों ने नगदी, बाइक व ट्रैक्टर की दो बैट्री लेकर चले गए। सभी घटनाओं की तहरीर पीड़ितो ने पुलिस को दे दी है। समाचार भेजे जाने तक इन चोरियों की रिपोर्ट पुलिस दर्ज नहीं की थी।
थाना क्षेत्र के कमरौली निवासी महेश वर्मा की नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर अजित सुजीत फिलिंग स्टेशन के पास आयुर्वेदिक दवा की होलसेल व फुटकर की दुकान है। दुकान पर रात में कोई नहीं था। इसी बीच चोरों ने किसी समय छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते दरवाजा खोलकर दुकान में घुस गए और दुकान में रखा 45 हजार रूपए लेकर चले गए। कारोबारी को घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब दुकान खोलने दुकान का कर्मचारी आया। देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है और काउंटर से 45 हजार रुपया गायब है। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।
दूसरी घटना खारी निवासी देवेन्द्र सिंह अपनी बाइक बरामदे में खड़ी कर सो गए थे। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि बरामदे में बाइक नहीं है। तीसरी घटना इसी गांव की है। विष्णुदेव सिंह अपना दोनो ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ा किए थे और रात में खाना खाने के बाद सो गए। रात में किसी समय चोर दोनो ट्रैक्टर की बैट्री खोल ले गए। दोनो पीड़ितो ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। इन घटनाओं से क्षेत्रीय जन भयभीत है। समाचार भेजे जाने तक किसी भी घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी।