दिग्विजय सिंह
व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ शोभा मिश्रा ने कहा कि महिलाएं समाज की मेरूदंड है। उनको स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार आदि का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। कही कि महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए दूध, फल के अलावा शरीर की आवश्यकता अनुसार अन्य खाद्य पदार्थ भी समय समय पर देते रहना आवश्यक है। गर्भावस्था के दौरान तो महिलाओ को प्रोटीन, विटामिन युक्त पदार्थ देकर उनके अंदर होने वाले खून की कमी, कमजोरी आदि को रोका जा सकता है। इस मौके पर प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यास्मीन बानो, सोनल श्रीवास्तव, राजेश सिंह, प्रदीप मिश्रा, धनंजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ कृष्ण मोहन सिंह ने किया।