नवीन सिंह
पकड़ी, बलिया। परिक्रमा से नहीं पराक्रम एवं परिश्रम से युवा वर्ग अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। समाज में जो विकृतियां उत्पन्न हो गई हैं उसको समाप्त करने के लिए जो प्रतिभाशाली युवा है, उनको आगे आना होगा और आगे बढ़ कर युवाओं को यह जिम्मेदारी संभालनी होगी । तभी समाज में पनप रही कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है । उक्त बातें रविवार के दिन अमरनाथ आदर्श इंटर कॉलेज खेजूरी के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ विजय एवं युवा संवाद कार्यक्रम के तहत युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राज धारी सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनको जन जन तक पहुंचाने की अपील की और पार्टी में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का आवाहन करते हुए उन्होंने लोगों के बीच जाकर जागरूकता पैदा करने की अपील की। कार्यक्रम को विमल कुमार राय ,दीनबंधु राजभर, विनोद कुमार सिंह ,अशोक कुमार सिंह, भोला सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह, सुरेश बहादुर सिंह ,अजय कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया अध्यक्षता देवेंद्र सिंह एवं संचालन गोपाल सिंह ने किया सब के प्रति आभार व्यक्त किया पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह ने।