शिवानन्द बागले
रसड़ा। नगर के बनियाबान्ध में पारिवारिक कलह में रविवार की सुवह एक युवक अपने ऊपर चाकू से वार कर घायल कर लिया। परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले लाए जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
बनियाबान्ध निवासी नन्द किशोर सिंह उर्फ छोटू सिंह 30 वर्ष पुत्र ब्रजभूषण सिंह सुवह नशे की धुत में अपने परिजनों से विक्री की गयी भूमि का हिसाब किताब मांगने लगा। जिस पर क्रोधित होकर घर मे रखे धारदार हथियार से अपने ऊपर कई वार कर बुरी तरह जख्मी कर लिया। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से अवाक परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये जहा इलाज के दैरान युवक दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नन्द किशोर दो भाइयों में छोटा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले एक जमीन 34 लाख मे बिकी थी। आधे पैसे से घर मे एक लडक़ी की शादी हुई थी। शेष पैसा क्रेता के पास ही थी जिसके लिये नंद किशोर हमेशा अपने परिजनों से पैसा के लिये लड़ता झगड़ता था। कुछ माह पहले ही माता पिता से अलग हुआ था। उसकी पत्नी खुशबू का रोते रोते बुरा हाल था कोई संतान नही थी अभी गर्भवती थी। कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि स्वयं ही हमला कर घायल हो गया था। उसकी पत्नी खुशबू की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।