ब्रेकिंग न्यूज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71 वां जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रुप में मनाएगी भाजपा: डम्पू

* 71 युवाओं से रक्तदान, 71 महिलाओं को सम्मान व 71 किसानों व जवानों को सम्मान, 71 दलित बस्तियों में फल वितरण का कार्यक्रम करेगा बीजेपी संगठन


जुगनू सिंह 
बलिया। प्रधानमंजी  नरेन्द्र मोदी  के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न मोर्चा के द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्योंक्रमों की तैयारी बैठक हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार डम्पू ने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता “श्री नरेन्द्र मोदी जी” का 71 वां जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायोगा। जो समाज में संदेश देने का भी कार्य करेगा ।

युवा मोर्चा को 71 नव जवानों से रक्तदान कराने की जिम्मेदारी दी गयी। महिला मोर्चा द्वारा कोरोना काल में सेवा भाव से काम करने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। किसान मोर्चा द्वारा 71 किसान एवं जवानों को सम्मानित किया जायेगा । अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा पूरे जनपद में 71 दलित बस्तीयों में फल एवं मिष्ठान का वितरण करेगा। पिछड़ा मोर्चा के द्वारा नारी निकेतन, द्विव्यांग भवन, वृद्धा आश्रम में फल एवं मिष्ठान का वितरण करेगा। अल्पसंख्यक मोर्चा जिला चिकित्सालय में फल एवं दूध का वितरण करेगा साथ ही चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा चिकित्सा शिविर के माध्यम से सेवा का कार्य किया जायेगा ।

जिला मंत्री अरुण सिंह ‘बन्टू’ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों पर चलने वाला एक राजनैतिक दल है। जिस दल का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव से कार्य करता है। बैठक मे मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नितू पाण्डेय, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर राजभर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद कमर खाँ, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुनजी गोंड, अनुसूचित मोर्चा धर्मा भारती, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ० बी०एन० गुप्ता, अभिजीत तिवारी, मंगल सिंह, प्रशान्त श्रीवास्त रंजीत मौर्या, श्रवण शाह, श्वेता राय, डॉ० एस० प्रसाद, सरदार सिंह और आई०टी० विभाग जिला सहसंयोजक संजीव सिंह उपस्थित रहे ।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments