नवीन सिंह
पकड़ी। चंद्र हंस चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वधान में रक्सा गांव में कंबल वितरण का पुनीत कार्य किया गया। ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य अश्वनी यादव ने गरीब असहाय लोगों को ठंड से पूर्व 110 लोगों को कंबल वितरण किया। अजय यादव ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य असहाय, शोषित, वंचित, पिछड़े समाज से विरक्त लोग व दिव्यांग लोगों की मदद करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किए जाते हैं। ट्रस्ट ने सामूहिक विवाह कराने का संकल्प लिया है जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। शीघ्र ही एक शुभ तिथि निश्चित कर सामूहिक विवाह हेतु रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा। जिसमें ट्रस्ट की तरफ से एवं अन्य स्नेही जनों की मदद से इस पुनीत कार्य को संपादित कराया जाएगा। कंबल वितरण समारोह में मुख्य रूप से वासिफ खान, लखेंद्र चौहान, राजू प्रजापति, अवधेश राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।