शिवानन्द बागले
रसड़ा(बलिया)। क्षेत्र के सर्दिलपुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने चहारदीवारी फांदकर एक घर से दो बक्से व एक सूटकेस में रखे लाखों रुपयों के गहने व समान पर हाथ साफ कर दिया। एक बक्सा व सूटकेस सामान निकालने के बाद छत पर छोड़ दिये हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानवीन में जुट गयी है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटेलाल चौधरी का परिवार गुरुवार की रात खाना खाकर सो गया था। चोर घर के पीछे स्थित बाउंड्री फांदकर नवनिर्मित मकान के सहारे छत के रास्ते घर मे घुस गये। जहा एक कमरे में रखे दो लोहे के बक्से व एक सुटकेश निकाल लिये। जिसमे सोने का मांगटीका, झुमका, लाकेट, नथिया व चांदी का पेटी, पायल, कीमती कपड़े समेत अन्य समान उठा ले गये। सुबह भोर में माधुरी देवी जब उठी तो घर मे रखे बक्से व सूटकेश गायब देख शोर मचाया। एक बॉक्स व सूटकेश खाली टूटे हुए छत पर पाया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी।