बृजेश सिंह
बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के बालूपुर के मौज कसमापुर गांव में आयी बारात में में मनपसंद गाने को लेकर युवकों में तू तू मैं मैं हो गयी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से लाठी डंडे भी चलने लगे। जिसमें दोनों पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आई। एक पक्ष के संतोष पुत्र मिट्ठू राम 30 वर्ष की हालत ज्यादे गंभीर थी जिसे चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय बीरबल राम पुत्र हरिराम की बेटी पूजा की शादी की बारात कल आई थी। बताया जा रहा है रात के करीब 11:00 बजे के आसपास डीजे पर हो रहे नाच में मनपसंद गाने को बजाने के लिए एक पक्ष ने प्रस्ताव रखा जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। एक पक्ष को विरोध करना नागवार लगा जिसके बाद विवाद शुरु हो गया और मारपीट शुरु हो गयी। मारपीट में दोनों पक्षों से लोग घायल हो गए। संतोष पुत्र मिट्ठू राम कुछ ज्यादा ही चोट लग गयी। इस विवाद की सूचना थाना खेजुरी पर दिया गया जिसके बाद थाना सिकंदरपुर ,थाना मनियर और थाना खेजूरी ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां कुछ लोगों को उपचार के पश्चात छोड़ दिया गया और संतोष को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में मृतक के पिता मिट्ठू राम की तहरीर पर खेजुरी पुलिस ने धारा 147, 159 ,302 ,308 ,504 ,506 323 में मुकदमा दर्ज कर लिया। संबंधित मामले में थानाध्यक्ष खेजूरी अखिलेश कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्तों में कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है कुछ फरार हो गए है।