गड़वार। सुबह तेज हवा और बारिश में मिट्टी की दीवाल गिरने से उसमें आराम कर रहे सुभाष राजभर 50 मिट्टी के मलबे में दब गए। परिवार के बाकी सदस्य व पड़ोसियों ने मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के धर्मनपुर निवासी सुभाष राजभर की मिट्टी से बनी झोपड़ी है जिसमें सुबह बारिश के दौरान आराम कर रहे थे। उनके परिवार के बाकी सदस्य दूसरी झोपड़ी में थे। उसी समय तेज हवा के साथ बारिश भी शुरु हो गयी। कुछ समय बाद अचानक मिट्टी की दीवाल भरभराकर गिर गयी जिसमें वह दब गए। दीवाल के गिरने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों ने उनको मिट्टी के मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।