जिला जवार

बलिया: धान की खरीदारी न होने पर किसानों ने कृषि मंडी पर किया हंगामा


शिवानन्द बागले 

रसड़ा, बलिया। नवीन कृषि मंडी कार्यालय पर बुधवार के दिन किसानों ने धान क्रय ना किए जाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर क्षेत्रीय विधायक पहुंच गए और जिलाधिकारी से किसानों की समस्याओं के संबंध में बात की। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह नवीन कृषि मंडी पहुंचकर किसानों को शांत कराया।

     नवीन कृषि मंडी कार्यालय पर बुधवार के दिन रसड़ा क्षेत्र के नगहर, अठिलापूरा, सरदारपुर, नीबू कबीरपुर, सुलूई, पकवाइनार, नागपुर मुड़ेरा, रोहना गांव के किसानों द्वारा धान क्रय किए जाने को लेकर मंगलवार की रात से ही मंडी परिसर में लाइन लगाए हुए थे। बुधवार की सुबह पूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार जायसवाल पहुंचे तो किसानों में नंबर लगाने के लिए आपस में तू-तू मैं-मैं होने लगी।  देखते देखते नौबत ऐसी आई की मामला धक्का-मुक्की तक पहुँच गया। जिसमें पूर्ति निरीक्षक गिरकर घायल हुए और अपने गाड़ी में किसानों की पर्ची लेकर चले गए। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह कृषि मंडी पहुंचकर किसानों को शांत कराया और उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर किसानों को धान क्रय करने संबंधी समस्या को बताया। जिलाधिकारी की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह कृषि मंडी पहुंचकर किसानों की जन समस्या सुनी उन्होंने तुरंत पूर्ति निरीक्षक को आदेश दिया कि सभी किसानों का धान क्रय किया जाए उसका सिस्टम बैठकर राजस्व कर्मचारियों द्वारा बनाया जाएगा। क्षेत्र के किसानों का कहना था कि कई दिनों से कृषि मंडी का चक्कर लगा रहे थे धान बेचने के लिए, लेकिन किसी का अता-पता नहीं था।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments