क्राइम

बलिया : भागड़ नाले में मिला अर्धनग्न किशोरी का शव, दुष्कर्म की आशंका

 

बृजेश सिंह 

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा- इब्राहिमाबाद मार्ग पर मुज के डेरा गांव के निकट भागड़ नाला में एक 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी का शव उतराया मिला। किशोरी के कपड़े अस्त व्यस्त थे।  किशोरी के अस्त-ब्यस्त कपड़ो को देखने से लोग आशंका व्यक्त कर रहे थे कि दुराचार के बाद उसकी हत्या कर शव को भागड़ नाला में डाल दिया गया था। भागड़ नाला में जलकुंभी होने के कारण किशोरी के शव जलकुंभी के बीच था। किशोरी की ऐसी अवस्था मे शव के पाये जाने से लोगों में  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पायी।

एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि किसी ने फोन करके सूचित किया कि एक किशोरी का शव इब्राहिमाबाद भागड़ नाला में मुज के डेरा गांव के पास पानी मे उतरा रहा है। मौके पर पहुँचकर किशोरी का शव पानी से निकाल कर सड़क पर रखवाया और लोगों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया।किन्तु उसकी शिनाख्त नही हो पाई। युवती ब्लू रंग की छीटेदार समीज व ग्रीन कलर की सलवार पहनी हुई थी।सलवार पैर के नीचे तक सरका हुआ था। एसएचओ के अनुसार प्रथम दृष्टया में किशोरी के शव पर चोट का निशान नही दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments