राजनीति

बलिया: महंगाई के खिलाफ कांग्रेसजनों ने प्रतिज्ञा यात्रा निकालकर किया प्रदर्शन


रमेश गोंड़
 

विशुनपुरा, बलिया। बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमलावर होता जा रहा है। बलिया के नगरा क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञा यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। नरही गांव में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा होकर महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ का नारा लगाया। प्रतिज्ञा यात्रा नरही से शुरू होकर ककरी, भीमपुरा नं दो होते हुए विशुनपुरा चट्टी पर पहुंच कर समाप्त हुई।

   यात्रा का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस नेता लालू राम मिर्धा ने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई बढ़ी है, बेरोजगारी भी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आवाहन पर कांग्रेस पार्टी महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकालकर लोगो को भाजपा के जनविरोधी नीतियों से अवगत करा रही है। यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी। पदयात्रा में कोकिल राम, आनंद जोशी, धनंजय मिश्रा, विशाल चौरसिया, अतुल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments