जिला जवार

बलिया: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत


दिग्विजय सिंह 

नगरा,बलिया। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर की विवाहिता अल्का सिंह की शुक्रवार को देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेंज दिया।

 नगरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी राणा सिंह की शादी रसड़ा थाना क्षेत्र के जाम गांव में हुई है। वह अपनी पत्नी अल्का सिंह 27 व दो छोटी बेटियों के साथ घर पर ही रहते हैं। शुक्रवार की शाम वे नगरा बाजार से खाद खरीदने गए हुए थे। घर आने के बाद देखा कि पत्नी की तबियत ज्यादे खराब है। ग्रामीणों के सहयोग से अल्का को गंभीरावस्था में नगरा गडवार मोड स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया।  जहां से उक्त चिकित्सक ने मऊ के लिए रेफर कर दिया। मऊ ले जाते समय विवाहिता ने दम तोड दिया। पति उन्हे लेकर मऊ के एक प्राइवेट हिस्पीटल गए। जहां देखने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पति ने  दूरभाष से घटना की सूचना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम स्थित अपनी ससुराल में दिया। मां की मौत के बाद दोनों छोटी बच्चियों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मायके वालों द्वारा कोई तहरीर नही दी गई है।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments