जिला जवार

बलिया: सैंड आर्टिस्ट रुपेश सिंह ने छठ पर्व से जुड़ी कई मनमोहक कलाकृतियां उकेरी


नवीन सिंह 

पकड़ी, बलिया। जनपद के सैंड आर्टिस्ट के रुप में विख्यात रूपेश कुमार सिंह की बालू पर की गयी कई कलाकृतियां चर्चा में रही है। आज उन्होंने छठ पूजा को लेकर पुर गांव में छठ घाट पर बालू (रेत) से कई कलाकृतियां उकेरी गयी है जो लोगों को अपने तरफ आकर्षित कर रही है। विभिन्न कलाकृतियां छठ घाट के शोभा में चार चांद लगा रही हैं।


इस क्रम में जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पूर बाजार में छठ घाट पर आकर्षक सजावट के साथ साथ बालू (रेत) पर जिले के ही उदयमान सेंड आर्टिस्ट रूपेश कुमार सिंह के द्वारा छठ पर्व से संबंधित विभिन्न कलाकृतियों के साथ साथ उदयमान भगवान भास्कर की आकर्षक कृति को उकेरा गया। भगवान भास्कर के साथ अंधकार को दूर करने वाले ज्योति दीपक एवं छठ व्रती महिलाओं के द्वारा महापर्व छठ पूजन को भी रेत पर कलाकृति के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। रूपेश कुमार सिंह के द्वारा रेत पर उकेरी गई है। 

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments