जिला जवार

बेल्थरारोड में छठ पूजा पर रही भीड़, एएसपी ने इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज संग जांची सुरक्षा व्यवस्था

 

अभयेश मिश्रा

बेल्थरारोड, बलिया। भगवान भाष्कर की आराधना व प्रकृति ही जीवन है का सन्देश देने वाले महापर्व छठ के प्रति लोगों की लगातार बढ़ती आस्था के चलते  बुधवार को नदियों, तालाबों, पोखरों पर बढ़ती भीड़ रही। शाम को अचानक आ धमके एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी और इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज सूरज सिंह व नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के साथ नगर के विभिन्न छठ घाटों का चक्रमण कर जायजा लिया। छठ महापर्व पर बुधवार को बिल्थरारोड नगर पंचायत  चेयरमैन  दिनेश कुमार गुप्त के तरफ से  नगर के ऐतिहासिक  रामलीला मैदान स्थित पोखरे को छठ महापर्व पर  भव्य सजाया गया था। लाइट की की दूधिया रोशनी में पूरा घाट जगमगा रहा था। पूरे समय तक चेयरमैन गुप्त अपने  सहयोगियों के साथ आस्था के महापर्व में सरीख रहे। और स्वयं छठ माता का पूजन अर्चन किया। 


जहाँ पर भारी संख्या में महिलाओं ने छठ पर्व में भाग लिया और पूजन अर्चन किया। वही  नगर के यूनाइटेड क्लब गली में संस्था के सदस्यों ने  कोविड 19 के नियम का पालन करते हुए एक कृत्रिम जलाशय का निर्माण कर श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चन के लिए का एक और नया स्थान दे दिया है। सूर्य पर्व षष्ठी के प्रति लोगों की श्रद्धा लगातार बढ़ रही है। इस पर्व के प्रति बढ़ती श्रद्धा का आलम ये है कि शहरों, नगरों व गांवों के जलाशय, तालाबों, पोखरों आदि पर इतनी भारी भीड़ बढ़ गई है कि लोगों को पूजा अर्चना के अन्य स्थानों पर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे समय में लोक आस्था से जुड़े इस पर्व को मनाने के लिए यूनाइटेड क्लब के सदस्यों ने  टेंट के तिरपाल व अन्य सामानों का प्रयोग करते हुए अपने मुहल्ले में एक कृत्रिम जलाशय का निर्माण कर दिया है।यूनाइटेड क्लब में बने कृत्रिम जलाशय को मृत रूप देने में दुर्गा प्रसाद जयसवाल मोटू लाला सुनील कुमार टिंकू सभासद, सनी जयसवाल,गुलाब चंद्र भोलू, जायसवाल, कृष्णा, गणेश,मन्नू,विनय, सोनू गगन,राजा,संदीप, मंटू  शामिल रहे।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments