विनोद कुमार
सिकन्दरपुर(बलिया)। बिल्थरारोड मार्ग पर स्थित नवरत्न पुर चट्टी पर शनिवार को बोलेरो के धक्के से 50 वर्षीय अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। धक्का मारने के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रूद्रवार गांव निवासी गिरधारी प्रजापति शनिवार की शाम को सामान खरीदने के लिए घर से नवरत्नपुर चट्टी पर गए थे।वह खरीदारी के बाद जैसे ही चट्टी से पैदल ही घर के लिए चले कि बिल्थरारोड की तरफ से आ रहे बोलेरो ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे सड़क पर गिर कर वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो ले कर भाग गया जबकि मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।बाद में भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने इलाज हेतु गिरधारी को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया।जहां उनका इलाज चल रहा है।