घटना दुर्घटना

भीमपुरा और सिकन्दरपुर में तीन घरों के बुझे चिराग

बृजेश सिंह

बलिया। जनपद में बुधवार की देर शाम को दो अलग – अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत ही गयी। जबकि एक गंभीर रुप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। दोनों ही घटनाओं में बाइक सवार युवकों की टक्कर सामने से आ रही स्कार्पियो से ही हुई है और  टक्कर मारने के बाद गाड़ी वाले भाग निकले हैं। इस दुर्घटना में तीन परिवार के घर का चिराग बुझ गया।

सिकन्दरपुर में पहली घटना :  जानकारी अनुसार सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के जजोली गांव निवासी मोनू गुप्ता (25) पुत्र नंद जी गुप्ता  व राजन माली (23) पुत्र हरीश चंद्र माली बुधवार की देर शाम मालदा से कुछ काम कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह कटघरा मोड़ पहुंचे तभी अचानक सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दिया। जिससे वह बाइक सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने राजन माली को मृत घोषित कर दिया तथा मोनू गुप्ता की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया।

फाइल फोटो: जगतपाल व अंशु

भीमपुरा क्षेत्र में दूसरी घटना  : निमंत्रण से घर जाते वक्त बाइक सवार दो युवकों की भीमपुरा रतनपुरा मार्ग पर कस्बे के सामने बोलेरो से टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। निस्के बाद घर आने के बाद सुबह में उसकी भी मौत हो गयी।

  जानकारी अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिकंदरापुर गांव के दो युवक जगतपाल यादव 17 पुत्र शशिकांत यादव व अंशु यादव 23 पुत्र सुरेंद्र यादव बुधवार की शाम को किसी निमंत्रण में रामापट्टी तासपुर गए थे। वहां से देर शाम को वापस घर लौट रहे थे। अभी वह भीमपुरा कस्बे के पास ही पहुँचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वो दोनों हवा में उछल कर दूर जा गिरे। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग निकला। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुँचे पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने जगतपाल को मृत घोषित कर दिया। अंशु की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे आजमगढ़ स्थित किसी डॉक्टर के यहां ले गए लेकिन उसने भर्ती लेने से इनकार कर दिया। वहां से उसको घर ले आये और सुबह लखनऊ ले जाने की व्यवस्था में जुटे थे उसी बीच उसकी भी सांसे थम गयी। एक ही गांव में दो परिवारों के दिये एक साथ बुझ जाने से पुरे गांव में सियापा पसरा है।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments