उत्तर प्रदेश

मद्धेशिया समाज ने गणिनाथ महाराज का मनाया जन्मोत्सव

 

अभयेश मिश्रा 

बेल्थरारोड ( बलिया )। संत शिरोमणि  गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव  व पूजनोत्सव कार्यक्रम शनिवार को नगर के पुलिस चौकी गली में मद्धेशिया समाज के प्रस्तावित धर्मशाला स्थल पर पारंपरिक तरीके मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मद्धेशिया समाज और वैश्य समाज के लोग शामिल हुए। पूजनोत्सव का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, ओमप्रकाश गुप्ता, आलोक गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, आनंद आर्य, डा. श्रीराम गुप्ता ने संयुक्त रुप से समाज के पारंपरिक ध्वज पूजन और ध्वजाभिवादन गीत के साथ किया। 

    अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष और नगर  चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने बाबा गणिनाथ जी महाराज के मनोहर झांकी का विधिवत पूजन किया। जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजनोत्सव किया गया। सामाजिक प्रधान आनंद आर्य, डा. श्रीराम गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सार्वजनिक हवन कराया। जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने एकसाथ हवन में आहूतियां दी और समाज के उत्थान एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाने की कामना की। पूजनोत्सव में पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने मद्धेशिया समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज को नमन किया और विधानसभा चुनाव में जीत मिलने पर पहली विधायक निधि को बाबा के नाम समर्पित करने का संकल्प लिया।

 पूजनोत्सव में पूर्व चेयरमैन डा. हरिप्रकाश गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, लालबहादुर भारती, गणेश गुप्ता, संजय गुप्ता, आलोक गुप्ता, वशिष्ठ मद्धेशिया, हरिद्वार मद्धेशिया, प्रह्लाद गुप्ता, सतीश गुप्ता, अमरनाथ मद्धेशिया, रमेश् मद्धेशिया, धीरज गुप्ता मुन्ना, मनोज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूजनोत्सव के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमे सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments