बलिया। जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के सवरुपुर निवासी भूतपूर्व एसआई स्व.संजय कुमार लाल पुत्र तिलेश्वर लाल को मरणोपरांत पुलिस विभाग का अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया। यह पदक गृह मंत्रालय,भारत सरकार के द्वारा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने डाक के माध्यम से पदक को स्थानीय जनपद के पुलिस विभाग में भेजा था। उत्कृष्ट सेवा पदक को गड़वार थाना प्रांगड़ में स्व.लाल की पत्नी सरोज देवी को थाने के एसआई बिंदेश्वरी पांडेय ने ससम्मान प्रदान किया।