मैरेज हाल बिल्थरारोड में विधानसभास्तरीय कार्यसमिति बैठक
बलियाः बिल्थरारोड मैरेज हाल में शनिवार को भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों में जोश भरने का भरपूर प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह लड़ाई पर जाने से पहले हरवा हथियार को चेक करके, उसे ठीक करते है। उसी तरह चुनाव से पहले संगठन के नट वोल्ट टाइट करना जरुरी है। कहा कि भाजपा संकल्प के साथ काम करती है। इसलिए सभी पार्टी पदाधिकारी प्रदेश में और ज्यादा मजबूत सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर तक अभी से ही लग जायें।
प्रदेश उपाध्यक्ष का बिल्थरारोड में पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। बैठक को विधानसभा प्रभारी होसिला प्रसाद उपाध्याय, क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने भी संबोधित किया। बैठक में अनूसूचित जाति-जनजाति आयोग सदस्य शेषनाथ आचार्य, बूथ अध्यक्ष सतीश गुप्ता, शशि प्रकाश चैरसिया, अरविंद नारायण व सूर्यप्रकाश सिंह, देवेंद्र गुप्ता, लालबहादुर भारती, प्रवीण प्रकाश, सतीश राव अंजय, धर्मेंद्र सोनी, आलोक गुप्ता, रणजीत कुशवाहा समेत अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।