दिल्ली। मुकेश अम्बानी को पीछे छोड़ते हुए आज गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। गौतम अडानी अब भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गिने जायेगे। बताया जा रहा है कि अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी उछाल आया है। जिसके बाद गौतम अडानी ने नए उद्योगपति के तौर पर एशिया में नया कीर्तिमान बनाया।
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। उन्होंने नेटवर्थ के मामले में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि गौतम अडाणी ने पहली बार हासिल की है। गौतम अडाणी की संपत्ति इस साल जनवरी से अब तक 55 अरब डॉलर बढ़ी है। जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति केवल 14.3 अरब डॉलर बढ़ी है।