उत्तर प्रदेश

युवक बर्गर में खा गया बिच्छू, पहुँचा अस्पताल

राजस्थान। प्रदेश  के जयपुर में एक युवक शहर के मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट में बर्गर खाने पहुंचे युवक ने बर्गर के साथ बिच्छू का आधा हिस्सा भी चबा लिया। युवक उस समय हैरान हो गया जब बर्गर का टेस्ट अजीब लगने लगा। उसने बर्गर को देखा तो उसे बर्गर में बिच्छू का आधा हिस्सा नजर आया। तब उसे एहसास हुआ कि बिच्छू के आधे हिस्से के चलतद स्वाद बदल गया था।। इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके दोस्त  फौरन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे ऑब्जर्वेशन के लिए एडमिट कर लिया। वहीं युवक ने रेस्टोरेंट मैनेजर के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में FIR दर्ज करवाया दी है। इस घटना के बाद बर्गर खाने वालों में तरह तरह चर्चाएं व्याप्त है।


हंगामा देखते ही कर्मचारियों ने तरुण से छीना बर्गर

मुंह से बर्गर का हिस्सा निकालने के बाद तरुण को पता चला कि बर्गर में काले रंग का छोटा बिच्छू मरा हुआ था। बर्गर में बिच्छू देखते ही तरुण हैरान रह गया। उसने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों साथियों ने रेस्टोरेंट के स्टाफ से पूरे मामले में बात की। युवकों का आरोप है कि शिकायत करने पर वहां मौजूद स्टाफ ने उससे बर्गर छीनकर अलग कर दिया था। जिसके बाद सभी ने मिलकर सूचना देकर पुलिस बुलाई। तरुण की तबियत खराब होने पर दोस्तों ने अस्पताल पहुँचाया जहां उसे भर्ती कर लिया गया है।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments