राजनीति

यूपी पुलिस को मोहरा बनाकर कानूनों का हनन कर रही है योगी सरकार : नियाज

विनोद कुमार 

सिकन्दरपुर (बलिया)। यूपी पुलिस द्वारा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष नियाज अहमद की अगुवाई में तहसील परिसर पहुंच कर जमकर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा करें व किसानों की सभी मांगों को पूरा करे सरकार। धरना को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष नियाज अहमद ने भाजपा की प्रदेश सरकार के रवैए पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि योगी सरकार यूपी पुलिस को मोहरा बनाकर संविधान के कानूनों का हनन कर रही है।

    आगे कहा कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा नही करती है , तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार व उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं नें नगर अध्यक्ष नियाज अहमद के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रशांत नायक को सौपा। धरना मे मुख्य रूप से भरत चौहान, अमरनाथ गिरि, अमरनाथ राम, मदन यादव, परशुराम खरवार, अजीत कुमार पाण्डेय, रब्बानी खान, सुरेन्द्र यादव, गोपाल मिश्रा, लालाजी, सोनू खान आदि शामिल रहें।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments