दिग्विजय सिंह
नगरा। मिशन शक्ति के तीसरे चरण के अंतर्गत को शनिवार को नरहेजी पीजी कालेज नरही के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में स्वस्थ नारी – स्वस्थ भारत विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में महिलाओ के स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा प्रस्तुत की गई है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए विधि महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ बलराम रॉय ने कहा कि नारी समाज का मूल हमारी बच्चियां ही है जो किशोरावस्था में रुग्ण हो जाती है। जिसके पीछे हमारी विकृत मानसिकता और आहार-विहार की मुख्य भूमिका है। कहे कि यदि हम इनका सुधार कर ले तो हमारा समाज पुष्ट और स्वस्थ हो सकता है। संगोष्ठी का आरंभ प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह के उदबोधन से हुआ। डॉ श्वेता सिंह , डॉ शोभा मिश्रा , डॉ विकाश राय, धनञ्जय शर्मा, राजेश सिंह ,सुधीर कुमार,प्रवीण कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन डॉ कृष्णमोहन सिंह ने किया।