ब्रेकिंग न्यूज

सरकारी संपत्तियां अपने चहेतों को कौड़ियों के मोल बेच रही बीजेपी सरकार : रिजवी

 

विनोद कुमार 

सिकंदरपुर (बलिया)। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अत्याचार भ्रष्टाचार, बलात्कार, लूट,डकैती, अपहरण की भरमार है। यह सब कुछ सत्तापक्ष के इशारे पर हो रहा है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता  पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी क्षेत्र के पिलुई गांव में आयोजित जन चौपाल में कही। उन्होंने कहा कि देश की सारी संपत्तियों को भाजपा सरकार अपने चेहते  अडानी और अंबानी को कौड़ियों के भाव दे रही है। देश में उम्र 7 वर्ष, लेकिन विदेशी कर्ज दोगुना हो गया है। आज जो बच्चा पैदा होता है। वह भी 70000 रुपए का कर्जदार है।

 देश में आपात काल के लिए रखा गया पैसा भी ये सरकार उतारकर पार कर चुकी है। देश में रिजर्व रखा गया सोना भी सरकार ने बेच चुकी है। जो सरकार पूरे देश को कंगाल बना चुकी है। पूरे प्रदेश किसान मजदूर छात्र नौजवान सब परेशान है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से उब चुकी है। और प्रदेश में बदलाव के लिए मन बना चुकी है। 2022 की सुनामी में भाजपा का नामो निशान मिट जाएगा। जन चौपाल को रामजी यादव, देव नारायण यादव, हृदय यादव,पूनम राजभर, रंभा साहनी,धनंजय राजभर, नरेंद्र पटेल, अजय सिंह पटेल, बरमेश्वर चौहान सत्यदेव वर्मा, आदि लोगों ने संबोधित किया। जन चौपाल की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह व संचालन शिवजी त्यागी ने किया।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments